April 19, 2025

खरसिया: कोठीकुंडा धान केंद्र में किसानों के साथ धोखाधड़ी, SDM प्रियंका वर्मा ने दिए जांच के निर्देश.देखिए खास खबर…..

गर्वित मातृभूमि रायगढ़ :– खरसिया विकासखंड के ग्राम कोठीकुंडा स्थित धान केंद्र में किसानों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां सोसायटी प्रबंधक धनेश्वर प्रसाद झरिया द्वारा किसानों से तय मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सरकार के नियमानुसार प्रति बोरी 40 किलो 700 ग्राम धान लिया जाना चाहिए, लेकिन किसानों से 42-43 किलो तक धान लिया जा रहा है।

किसानों से वसूले जा रहे 5 रुपये अतिरिक्त

इतना ही नहीं, हर बोरी पलटने के नाम से किसानों से 5 रुपये की अवैध वसूली भी की जा रही है। यह कार्रवाई सीधे तौर पर सरकार के नियमों का उल्लंघन है और किसानों के आर्थिक हितों पर चोट कर रही है।

SDM प्रियंका वर्मा ने दिए जांच के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया की एसडीएम प्रियंका वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और फूड इंस्पेक्टर बनवाली यादव को जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में फूड इंस्पेक्टर ने लीपापोती वाली जवाब की पुष्टि किए और प्रबंधक को कार्यवाही से बचाने का पूरा कोशिश किया गया।

प्रशासनिक सख्ती की मांग
किसानों का कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और किसानों को न्याय मिले।

आगे की कार्यवाही पर नजर

इस मामले में किसानों और क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन इन भ्रष्टाचारियों पर क्या कदम उठाता है और किसानों के हितों की रक्षा करता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *